Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

उत्तर भारत में गर्मी का यूटर्न, दिल्ली राजस्थान समेत इन राज्यों में तापमान बढ़ने के संकेत

उत्तर भारत में गर्मी का यूटर्न, दिल्ली राजस्थान समेत इन राज्यों में तापमान बढ़ने के संकेत

उत्तर भारत में गर्मी का यूटर्न दिल्ली राजस्थान समेत इन राज्यों में तापमान बढ़ने के संकेत

उत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में अगले दो - तीन भीषण गर्मी के संकेत हैं। हालांकि उसके बाद दक्षिण - पश्चिम मानसून के चलते कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। राजस्थान में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस जबकि दिल्ली में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बता दें मई जहां अब तक का सबसे ज्यादा वर्षा वाला माह रहा तो वहीं, जून में अभी तक ज्यादा तेज बारिश की स्थिति नहीं बनी है।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ा तापमान

राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर बदला है। यहां सोमवार को भीषण गर्मी रहेगी, धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। रविवार को भीषण गर्मी महसूस की गई जिसके चलते दिल्ली में औसत तापमान में 2.1 डिग्री बढ़ोत्तरी रही। जिसके यहां का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है।

राजस्थान में भारी गर्मी

बात करें राजस्थान की तो यहां एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां 11 जून तक लू चलने की संभावना है। श्रीगंगानगर में तो अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, कई अन्य स्थानों पर भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। राजस्थान में आगामी 4 दिनों तक मौसम गर्म रहेगा।

आगामी 4 दिनों तक कई राज्यों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्से में अगले 4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के संकेत दिए हैं। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है जो 13 जून तक रहेगा। वहीं, विभाग ने दोपहर के समय 12 बजे से शाम 4 तक लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। गर्मी के कारण बीमारियां भी बढ़ेगी।

Related to this topic: