Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

फिर बदलेगा देश का मौसम, दिल्ली राजस्थान सहित इन जगहों पर गर्मी का यूटर्न

फिर बदलेगा देश का मौसम, दिल्ली राजस्थान सहित इन जगहों पर गर्मी का यूटर्न

फिर बदलेगा देश का मौसम दिल्ली राजस्थान सहित इन जगहों पर गर्मी का यूटर्न

देश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में अब गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने  दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पर्वतीय स्थलों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। दिल्ली के लोगों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक बाहर ना निकलने की बात कही है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देश भर का मौसम?

दिल्ली वालों के फिर छूटेंगे पसीने

राजधानी दिल्ली का मौसम फिर बदलने वाला है। यहां आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 8 जून से 12 जून तक मौसम में गर्माहट रहेगी। यानी सीधे तौर पर इस वीकेंड दिल्ली वासियों के पसीने छूटने वाले हैं।

राजस्थान में बदला मौसम

बात करें राजस्थान की तो यहां के कई इलाकों में फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक राजधानी जयपुर के आस पास के क्षेत्रों में शनिवार को गर्मी बढेगी। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की उम्मीद है। इस दौरान धूल भरी हवाएं भी चलेंगी।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में भी आने वाले कुछ दिनों मौसम बदला हुआ दिखेगा। 9 और 10 जून को बुंदेलखंड , विंध्य सहित प्रदेश भर के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में रिकॉर्डतोड़ बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ों में बारिश - आंधी का दौर जारी

पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश, बर्फबारी और आंधी का दौर जारी है। हालांकि अगले कुछ दिनों में इनमे कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, इन पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मणिपुर में करीब 1.7 लाख लोग प्रभावित हैं।

Related to this topic: