Stock Market Updates 04 April 2025: आज शुक्रवार 04 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में फिर गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल रंग में कारोबार कर रहे हैं। वहां अमेरिका के बाजार में भी हाहाकार देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजार शुक्रवार सुबह तेजी देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार की सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 332.91 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरावट के बाद करीब 75,962.45 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 133.90 अंक यानी 0.58 फीसदी गिरकर करीब 23,116.20 अंक पर खुला।
यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट
शुक्रवार की सुबह बाजार में गिरावट दिख रही है। खबर लिखने के समय सुबह 11 बजे तक शेयर बाजार लाल रंग में कारोबार कर रहा। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 663.56 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरने के साथ करीब 75,631.80 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 247.50 अंक यानी 1.06 फीसदी गिरावट के बाद करीब 23,002.60 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।
कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?
04 अप्रैल शुक्रवार की सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 15 में तेजी तो 15 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी तो 28 में गिरावट चल रही है। Bajaj Finance , Zomato, Dr Reddy's Labs, Shriram Finance, Bajaj Finserv निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं ONGC, Hindalco, Tata Motors, TCS और L&T निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
गुरुवार को कैसा था शेयर बाजार?
गुरुवार 03 अप्रैल को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 322 अंक गिरकर करीब 76,295 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 82 अंक की गिरावट के बाद 23,250 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। IT, ऑटो और बैंकिंग के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट रही है, जिसमें TCS, HCL टेक और टेक महिंद्रा में 4 फीसदी की गिरावट दिखी। पॉवर और फार्मा शेयर में तेजी थी।