Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

शेयर मार्केट फिर गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,550 के करीब

शेयर मार्केट फिर गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,550 के करीब

शेयर मार्केट फिर गिरावट सेंसेक्स 600 अंक टूटा निफ्टी 24550 के करीब

Stock Market Updates 02 June 2025: आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार की सुबह निवेशकों के लिए अच्छी नहीं रही। सुबह बाजार खुलते ही गिरावट दिखी। वैश्विक बाजार में भी मिलजुला रूप देखने को मिल रहा है। अमेरिका का डाउ जॉन्स करीब 54 अंक चढ़ा था। वहीं, जापान के निक्केई, कोरिया के कोस्पी समेत एशियाई बाजार में गिरावट देखी गई है। आज सोमवार को सेंसेक्स जहां लगभग 722.88 अंक यानी 0.89 फीसदी गिरकर करीब 80,728.13 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 197.20 अंक यानी 0.80 फीसदी गिरावट के बाद करीब 24,553.50 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

सोमवार की सुबह शेयर बाजार की गिरावट के साथ ओपनिंग हुई। उसके बाद से बाजार में गिरावट जारी है। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 565.84 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के बाद करीब 80,885.17 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 147.40 अंक यानी 0.60 फीसदी गिरने के बाद करीब 24,603.30 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

किन शेयरों में है तेजी?

आज यानी सोमवार को सेंसेक्स के कुल 30 शेयर में से 9 शेयर तेजी और 21 शेयर में गिरावट है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी के सभी 50 शेयर में से 33 तेजी है और 17 में गिरावट है। Apollo Hospitals, HUL, SBI Life Insurance, Tata Consumer, Cipla निफ्टी का टॉप गेनर हैं जबकि Hindalco, Tata Steel, L&T, HCL Technologies, Reliance Industries निफ्टी का टॉप लूजर हैं।

पिछले हफ्ते भी थी बाजार में गिरावट

पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी 30 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी। शुक्रवार शाम सेंसेक्स 182 अंक गिरकर करीब 81,451 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 83 अंक की तेजी के बाद 24,751अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Related to this topic: