Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

तीन साल में 3 शादियां: वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान...

तीन साल में 3 शादियां: वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान...

तीन साल में तीन शादियां बिहार के एक युवक ने अपनी पिछली पत्नियों को नहीं दिया तलाक

तीन साल में 3 शादियां वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

बिहार गोपालगंजः खबर चौंकाने वाली है जहां एक युवक ने तीन साल में तीन शादियां कर ली। बिहार के एक युवक ने अपनी पिछली पत्नियों को तलाक दिए बिना ही दूसरी महिलाओं से भी शादी कर ली। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ युवक पिंटू बनवाल को गिरफ्तार किया गया है। पिंटू की पहली और दूसरी पत्नियों द्वारा घरेलू हिंसा और दहेज की मांग के आरोप में दी गई शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी हुई।

ये है पति का कहना

पिंटू बनवाल ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। उसने दावा किया कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। पिंटू ने कहा, "दहेज को लेकर उन्होंने जो कुछ भी कहा है, वह सब झूठ है। मैंने उनसे एक रुपया भी नहीं लिया है। पिंटू ने यह तो माना कि उसने तीन महिलाओं से शादी की है। लेकिन उसका कहना है कि उसे हालातों के दबाव में आकर दोबारा शादी करनी पड़ी। पिंटू का तर्क है कि पहली दो शादियों ने उसके परिवार की हालत और खराब कर दी। उसकी मां 60 साल की हैं। इन पत्नियों ने दो दिन भी खाना नहीं बनाया। उलटा, मैं और मेरी मां उनके लिए खाना बनाकर देते थे।

पिंटू ने कहा की पत्नी उसे चाकू लेकर मारने आई थी

पिंटू का कहना है कि यह बात तो गांव वाले भी जानते हैं कि पहली पत्नी उसे चाकू लेकर मारने आई थी। उस दिन मैं और मेरी मां मरने वाले थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि हमारे बीच 10 साल का अंतर था, कोई शारीरिक संबंध नहीं था, और बलात्कार की शिकायत झूठी है। उसने कहा कि उसकी मां बहुत बीमार रहती हैं, इसलिए उसने तीसरी शादी की।

दो पत्नियों ने पिंटू के खिलाफ रची साजिश

पिंटू ने कहा की पहली दो पत्नियों ने चुपके से उसके खिलाफ साजिश रची है। लेकिन, पहली दो पत्नियां अपनी इस बात पर अड़ी हुई हैं कि शादी के बाद पिंटू ने उन्हें परेशान किया और फिर छोड़ दिया। खैर, पत्नियों की शिकायत के बाद पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।