Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

आनंद विहार की झुग्गी में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

आनंद विहार की झुग्गी में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

आनंद विहार की झुग्गी में लगी भीषण आग 3 लोगों की दर्दनाक मौत जानिए कैसे हुआ हादसा

देश भर में लोग होली के त्यौहार मनाने की तैयारी में जुटा है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार मंगलवार की रात करीब ढ़ाई बजे आनंद विहार की झुग्गी में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग जिंदा जल गए। पुलिस आग लगने के कारण की जांच में जुटी है।

आधे घंटे में आग पर पाया काबू

कड़कड़डूमा कोर्ट के पास की ये पूरी घटना है, जहां एक झुग्गी झोपड़ी में आग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत में आग पर काबू पा लिया।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मृतक

फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि जब स्टेशन ऑफिसर फिरोज खान की टीम ने सर्च किया तो तीन जली हुई डेढ़ बॉडी अंदर में मिली। जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले जग्गी कुमार, श्याम सिंह और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। यह तीनों औरैया जिला के रहने वाले थे। आगे की छानबीन आनंद विहार थाना की पुलिस टीम कर रही है। मौके पर दूसरी टीम को जांच के लिए बुलाया गया।

Related to this topic: