Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

RCB की ऐतिहासिक जीत पर बंगलूरू में जश्न का सैलाब, भव्य सम्मान समारोह की तैयारी...

RCB की ऐतिहासिक जीत पर बंगलूरू में जश्न का सैलाब, भव्य सम्मान समारोह की तैयारी...

rcb की ऐतिहासिक जीत पर बंगलूरू में जश्न का सैलाब  भव्य सम्मान समारोह की तैयारी

आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आज जब अपने होम ग्राउंड बंगलूरू पहुंची, तो मानो पूरे शहर ने उन्हें सिर आंखों पर बिठा लिया। एयरपोर्ट से लेकर विधानसौधा तक, RCB की ऐतिहासिक जीत का जश्न सड़कों पर उतर आया है। शहर की रफ्तार थम गई, लेकिन जश्न की लहरें थमती नहीं दिख रहीं।

फैंस ने किया ऐतिहासिक स्वागत

जैसे ही RCB की टीम बंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी, हजारों की तादाद में जुटे फैंस ने 'आरसीबी-आरसीबी' के नारों से माहौल गूंजा दिया। खिलाड़ियों की एक झलक पाने को लोग कई घंटों से इंतजार कर रहे थे।

टीम होटल से विधानसौधा की ओर कूच करते समय रास्तों में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। शहर का हर कोना लाल और आरसीबी रंग में रंगा नजर आया।

विधानसौधा में होगा सम्मान समारोह, CM करेंगे स्वागत

कुछ ही देर में RCB की पूरी टीम का कर्नाटक विधानसौधा में भव्य स्वागत समारोह होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया टीम से मुलाकात करेंगे और खिलाड़ियों को जीत की बधाई देंगे। सरकार की ओर से टीम को सम्मानित किया जाएगा।

6 रन से रोमांचक जीत, टूटी सालों की खामोशी

RCB ने मंगलवार को खेले गए IPL 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की है। इस जीत के साथ ही RCB ने उन तमाम आलोचनाओं को पीछे छोड़ दिया, जो वर्षों से टीम को “अविनर फ्रेंचाइज़ी” कहती रही। 

Related to this topic: