Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > देश

तेजस विमान हादसा: ब्रेक फेल, 30 जेट ग्राउंड

लैंडिंग के दौरान तेजस का ब्रेक फेल, रनवे से आगे निकला विमान; IAF ने 30 जेट किए ग्राउंड

IAF का तेजस विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकला। ब्रेक फेल की आशंका के बाद 30 सिंगल-सीट जेट ग्राउंड किए गए।


लैंडिंग के दौरान तेजस का ब्रेक फेल रनवे से आगे निकला विमान iaf ने 30 जेट किए ग्राउंड

 नई दिल्ली। इंडियन एयर फोर्स (IAF) के हल्के लड़ाकू विमान तेजस से जुड़ा एक और हादसा सामने आया है। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से आगे निकल गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात ये रही कि पायलट सुरक्षित है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना 7 फरवरी की है, हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है।

लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा

सूत्रों के मुताबिक, विमान नियमित ट्रेनिंग उड़ान पूरी कर एयरबेस पर लौट रहा था। जैसे ही उसने रनवे पर टचडाउन किया, पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। लेकिन ब्रेक ने काम नहीं किया।

समय रहते पायलट निकला

स्थिति बिगड़ती देख पायलट ने इमरजेंसी प्रोसीजर अपनाया और सुरक्षित बाहर निकल गया। विमान रनवे से आगे निकल गया, जिससे उसे नुकसान पहुंचा है। हालांकि हादसा किस एयरबेस पर हुआ, यह जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है अब तक Indian Air Force की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

30 तेजस जेट ग्राउंड

घटना के बाद वायुसेना ने एहतियातन करीब 30 सिंगल-सीट तेजस जेट को टेक्निकल जांच के लिए ग्राउंड कर दिया है। यानी जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती, ये विमान उड़ान नहीं भरेंगे। रक्षा सूत्रों का कहना है कि ब्रेकिंग सिस्टम की गहन जांच की जा रही है। तकनीकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मामला मेंटेनेंस से जुड़ा है या किसी सिस्टम फेल्योर का नतीजा।

तीसरा बड़ा हादसा

तेजस जेट से जुड़ा यह तीसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर के पास एक तेजस विमान क्रैश हुआ था। वहीं नवंबर 2025 में दुबई एयरशो के दौरान एरियल डिस्प्ले करते वक्त भी एक तेजस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। HAL Tejas भारत में विकसित हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है। यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल का अहम हिस्सा माना जाता है और भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में बार-बार सामने आ रही तकनीकी घटनाएं चिंता जरूर बढ़ाती हैं, हालांकि हर बार जांच के बाद ही असली वजह स्पष्ट होती है। फिलहाल निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, और यह देखना होगा कि बेड़े की उड़ान कब तक फिर से शुरू होती है।

Related to this topic: