Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > देश

Tehri Accident: 8 Dead as Vehicle Falls into Gorge

टिहरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत की खबर

टिहरी में चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत। अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी लोग। swadesh news


टिहरी में दर्दनाक हादसा खाई में गिरी गाड़ी 8 लोगों की मौत की खबर

टिहरी (उत्तराखंड): चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नैल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सभी लोग घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के रहने वाले थे। ये सभी किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार गए थे और वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने पुष्टि की है कि वाहन में सवार 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आईं। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक ही गांव के कई लोगों की एक साथ मौत से स्थानीय समुदाय में गहरा दुख फैल गया है। 

Related to this topic: