Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

एयर इंडिया हादसे में जान गंवाने वालों को टाटा ग्रुप देगा 1 करोड़, घायलों का इलाज भी करवाएगा

एयर इंडिया हादसे में जान गंवाने वालों को टाटा ग्रुप देगा 1 करोड़, घायलों का इलाज भी करवाएगा

Air India accident: आज हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे को लेकर टाटा ग्रुप ने बड़ा ऐलान किया है।

एयर इंडिया हादसे में जान गंवाने वालों को टाटा ग्रुप देगा 1 करोड़ घायलों का इलाज भी करवाएगा

Air India accident: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद देशभर में शोक की लहर है। लंदन के लिए रवाना हुआ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे सैकड़ों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसी बीच टाटा ग्रुप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घोषणा की है कि इस हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा जो लोग घायल हुए हैं उनके इलाज का सारा खर्च भी टाटा ग्रुप ही उठाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिस हॉस्टल इमारत में विमान गिरा था उसका पुनर्निर्माण कराने में भी कंपनी मदद करेगी।

टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने क्या कहा

एन. चंद्रशेखरन ने कहा, “हम जानते हैं कि इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के लिए यह समय बेहद कठिन है। टाटा ग्रुप की पूरी कोशिश है कि हम इन परिवारों को इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता दें। मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे और जो लोग घायल हुए हैं उन्हें बेहतरीन इलाज और देखभाल दी जाएगी। बता दें कि इस हादसे में मेघानीनगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल को भी भारी नुकसान हुआ है। टाटा ग्रुप ने इस हॉस्टल को फिर से बनवाने में भी सहयोग देने की बात कही है, ताकि वहां के छात्रों को कोई असुविधा न हो।

इसके साथ ही मुआवजे को लेकर अंतरराष्ट्रीय नियमों की भी चर्चा हो रही है। इंटरनेशनल एविएशन नियमों के मुताबिक, किसी विमान दुर्घटना में जान जाने पर एयरलाइन को पीड़ित परिवार को मुआवजा देना होता है। यह राशि अलग-अलग मामलों में जांच के बाद तय की जाती है।


Related to this topic: