तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने चौंकाया, DMK पीछे। केरलम में कांग्रेस आगे, असम में भाजपा मजबूत बढ़त के साथ सरकार बनाती दिख रही है।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने देश की राजनीति का रुख बदल दिया है। तमिलनाडु में सबसे बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहां एक्टर विजय की पार्टी TVK ने शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है। वहीं केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाला UDF गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है, जबकि असम में भाजपा फिर से मजबूत सरकार बनाती नजर आ रही है। इन नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
तमिलनाडु में विजय की TVK ने मचाया सियासी धमाका
तमिलनाडु में 234 सीटों पर जारी मतगणना के बीच TVK 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह पार्टी महज 2 साल पहले बनी थी, लेकिन अब सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है सत्ताधारी DMK करीब 60 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि AIADMK दूसरे स्थान पर बनी हुई है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पीछे चल रहे हैं, जो इस चुनाव का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
केरलम में कांग्रेस की वापसी के संकेत
केरलम की 140 सीटों में से कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF गठबंधन 90 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है,LDF सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता का बदलाव के पक्ष में फैसला बताया है।
असम में फिर भाजपा सरकार तय
असम में भाजपा ने स्पष्ट बढ़त बना ली है और 126 में से करीब 95 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों के मुताबिक भाजपा लगातार दूसरी बार मजबूत जनादेश के साथ सरकार बनाती दिख रही है।
पुडुचेरी में भी NDA का पलड़ा भारी
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी भाजपा गठबंधन आगे है। 30 सीटों में से 20 से ज्यादा सीटों पर NDA बढ़त बनाए हुए है कांग्रेस गठबंधन यहां पिछड़ता नजर आ रहा है, जिससे दक्षिण भारत में भाजपा की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।
राष्ट्रीय राजनीति पर क्या असर?
इन चुनावी रुझानों से साफ है कि दक्षिण भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव हो रहा है तमिलनाडु में TVK का उभरना, केरलम में कांग्रेस की वापसी और असम में भाजपा की मजबूती—तीनों मिलकर आने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति को प्रभावित कर सकते हैं।