Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > देश

TN Election 2026: DMK-Congress seat sharing

Tamil Nadu Assembly Election 2026: DMK-कांग्रेस सीट शेयरिंग तय, कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में DMK और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग तय, कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और DMK ने एक राज्यसभा सीट भी दी।


tamil nadu assembly election 2026 dmk-कांग्रेस सीट शेयरिंग तय कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति जताई। पार्टी नेताओं के मुताबिक कांग्रेस को 28 सीटें मिली हैं। इसके अलावा DMK ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट भी दी है।यह फैसला DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M K Stalin और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष K Selvapernthagai के बीच हुई बैठक में लिया गया। राज्य में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। 2021 में DMK ने 133 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। DMK नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस ने कुल मिलाकर 159 सीटों पर जीत हासिल की थी। NDA गठबंधन को कुल 75 सीटें मिली थीं, जिसमें AIADMK 66 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही।

गठबंधन टूटने की कगार पर था

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और DMK के बीच 2004 से चल रहे गठबंधन टूटने की कगार पर था। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता P Chidambaram ने मंगलवार को स्टालिन से मुलाकात की और लंबी बातचीत के बाद समझौता हो गया। कांग्रेस ने सीटों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। शुरुआती बातचीत में स्टालिन केवल 25 सीटें देना चाहते थे, लेकिन चिदंबरम की बातचीत के बाद 28 सीटों तक सहमति बनी।

सेल्वपेरुंथगई बोले- हाई कमांड और कार्यकर्ता खुश

सीट शेयरिंग के बाद तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष K Selvapernthagai ने X पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा,

हमें 28 सीटें मिली हैं। 40 साल बाद हमें तीन अतिरिक्त सीटें और राज्यसभा में एक सीट मिली है। पार्टी इसका स्वागत करती है। तमिलनाडु की जनता को इस गठबंधन की जरूरत है। हाई कमांड और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बहुत खुश हैं। चुनावों में हम 210 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं।

 


Related to this topic: