Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

सुनीता विलियम्स की वापसी पर होगी पूजा, परिवार के साथ भारत आने की तैयारी

सुनीता विलियम्स की वापसी पर होगी पूजा, परिवार के साथ भारत आने की तैयारी

सुनीता के पैतृक गाँव झूलासन जो कि गुजरात के मेहसाणा जिले में है, वहां भी उनके आने की खुशियां मनाई जा रही हैं।

सुनीता विलियम्स की वापसी पर होगी पूजा परिवार के साथ भारत आने की तैयारी

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी अंतरिक्ष में 286 दिन (क़रीब 9 माह) रुकने के बाद वापस आ गए हैं। आज यानी बुधवार की सुबह 3.27 बजे ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा तट लैंड किया। इस दौरान सुनीता मुस्कुराती हुई नज़र आई। उनके साथ बुच विल्मोर और 2 अन्य साथी निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी वापस लौटे हैं। सुनीता के पैतृक गाँव झूलासन जो कि गुजरात के मेहसाणा जिले में है, वहां भी उनके आने की खुशियां मनाई जा रही हैं।

सुनीता विलियम्स जल्द आएंगी भारत

सुनीता के रिश्तेदारों और परिचितों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। एक निजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए सुनीता की चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने कहा कि ये एक सपना जैसा लग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सुनीता विलियम्स के साथ पूरा परिवार और दोस्त छुट्टियां मनाने का प्लान कर रहे हैं जिसके लिए वो जल्द भारत आएंगी। जहां वो परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगी।

सुनीता के आने पर घर में होगी पूजा

सुनीता के कजन व्रदर प्रवीण भाई शास्त्री ने जानकारी दी की उनके सलमती के लिए हम लंबे समय से पूजा पाठ कर रहे थे। और अब जब वो वापस आ गई हैं तो घर में एक बड़ी पूजा रखी गई है। सुनीता भी इस मंदिर में आती थी और पूजा पाठ करती थी।

पीएम मोदी ने भी लिखा था पत्र

आपको बता दें सुनीता विलियम्स को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखा था और उनके बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो भारत में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ट्रंप और उनके जो बाइडेन से अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान मुलाकात के दौरान सुनीता विलियम्स का हालचाल पूछा था।

Related to this topic: