Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में मनाया जा रहा चंदनोत्सवम, तभी ढही दीवार, 7 से अधिक की मौत

वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में मनाया जा रहा चंदनोत्सवम, तभी ढही दीवार, 7 से अधिक की मौत

वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में मनाया जा रहा चंदनोत्सवम तभी ढही दीवार 7 से अधिक की मौत

आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सवम चल रहा था। इस दौरान दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा ढह गया। जिसमें अब तक 7 लोगों की मृत्यु की खबर जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। NDRF और APSDRF की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

देर रात गिरी दीवार

SDRF के एक जवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "घटना मंगलवार - बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की है। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे।"

अक्षय तृतीया के दिन घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना 

आंध्र प्रदेश के गृह एवं आपदा प्रबंधन मंत्री वांगलापुडी अनिता को जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली वो घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। और  वहां अधिकारियों को घायलों के इलाज और राहत कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही उन्होंने हादसे के जांच के आदेश दिए हैं।

 वहीं, हादसे के बारे में भाजपा के पूर्व एमएलसी माधव ने कहा कि "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो अक्षय तृतीया के अवसर पर घटी है। यह मंगलवार बुधवार की रात में 2.30 बजे हुई। सरकार इस घटना की जांच करेगी और पीड़ितों को मुआवजा भी देगी।"

चंदोत्सव के चलते भारी संख्या में पहुंचे थे श्रद्धालु

विशाखापट्टनम के वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदोत्सव चल रहा है। जिसके चलते यहां भक्तों की भारी भीड़ थी। मान्यता है कि इस उत्सव में खुद भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी अपने वास्तविक रूप में दर्शन देते हैं। मंगलवार बुधवार रात आंतरिक मंदिर दर्शन व्यवस्था सुबह 3 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक की गई थी। इसी दौरान ही ये हादसा हुआ। 

Related to this topic: