Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

हजारीबाग में फिर बिगड़ा माहौल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी

हजारीबाग में फिर बिगड़ा माहौल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी

हजारीबाग में फिर बिगड़ा माहौल दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी

झारखंड के हजारीबाग में धार्मिक जुलूस के दौरान फिर हिंसा भड़क गई। जिले के बरकट्टा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुछ महिलाएं घायल हुई हैं। जिसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों ने देर रात दिल्ली-कोलकाता हाईवे (जीटी रोड) पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के मुताबिक फ़िलहाल क्षेत्र में शांति का माहौल है।

मस्जिद के पास हुई झड़प

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बरकट्टा में यज्ञ हो रहा था। जिसके लिए यज्ञ जुलूस निकाला गया था। जुलूस जैसे ही मस्जिद के पास पहुंचा दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। जिसमें जमकर पत्थरबाजी और आगजनी भी हुई। घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में किया। मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार बिमल ने बताया कि, "पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन अब पूरी तरह नियंत्रण में है. जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई थी।" उपद्रवियों को चिह्नित कर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करेगी।

इसके पहले भी हो चुके हैं धार्मिक हिंसे

इससे पहले 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर धार्मिक हिंसा हुई थी। उसके बाद हाल ही में सात अप्रैल को राम नवमी की शोभायात्रा में दो समूहों की बीच हल्की झड़प और पत्थरबाजी होने के कारण हालात संवेदनशील हो गए थे। अब स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।