Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

शेयर मार्केट में फिर गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

शेयर मार्केट में फिर गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

शेयर मार्केट में फिर गिरावट जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

Stock Market Updates 29 July 2025: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली। आज सुबह से ही शेयर बाजार में लाल रंग छाया रहा। यहां वैश्विक बाजार में मिला जुला संकेत देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजार और अमेरिकी बाजार में गिरावट है। आज मंगलवार को सेंसेक्स जहां लगभग 168 अंक यानी 0.21 गिरावट के बाद करीब 80,723.02 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 51.60 अंक यानी 0.21 फीसदी गिरावट के बाद करीब 24,629.30 अंक पर खुला। 

शेयर मार्केट का ताजा हाल 

मंगलवार की सुबह बाजार में गिरावट दिखी। खबर लिखने के समय सुबह 11 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 172.34 अंक यानी 0.21 फीसदी नीचे गिरने के बाद करीब 80,718.68 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 36.45 अंक यानी 0.15 फीसदी गिरावट के बाद करीब 24,644.45 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

इन शेयर में दिख रही है तेजी

आज मंगलवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर हैं और 23 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। ONGC, JSW Steel, Maruti Suzuki, HCL Tech, Jio Financial निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं bharat Electronics, Shriram Finance, Infosys, Tata Steel, ICICI Bank निफ्टी का टॉप लूजर हैं।

बीते दिन बाजार में थी भारी गिरावट 

बीते दिन 28 जुलाई सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट देखने को मिली थी। सोमवार की शाम सेंसेक्स 572 अंक गिरने के बाद करीब 80,891 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी में 156 अंक की गिरावट रही जिसके बाद 24,681 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 में तेजी और 24 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 15 में तेजी और 35 में गिरावट दिख रही थी। 

Related to this topic: