आज सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों को लगभग 7.5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। गुरुवार शाम जहां BSE पर लिस्टेड कंपनियों का शेयर 393 लाख करोड़ था।
Stock Market Updates 28 Febuary 2025: आज यानी 28 फरवरी 2025 को सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। बीते दिन जहां हरे रंग में बाजार खुला था तो वहीं, आज भारी गिरावट दिख रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च का महीना भी निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला। भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 733.59 अंक यानी 0.98 फीसदी गिरावट के बाद करीब 73,878.84 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 224.95 अंक यानी 1.00 फीसदी गिरकर करीब 22,320.10 अंक पर खुला।
यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट
बाजार खुलने के बाद से ही स्टॉक मार्केट लाल निशान में था। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार रेड सिग्नल की ओर बढ़ता जा रहा था। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 961.30 अंक यानी 1.29 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ करीब 73,651.13 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 304.35 अंक यानी 1.35 फीसदी गिरावट के साथ करीब 22,240.70 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।
कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी?
शुक्रवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 02 में तेजी तो 28 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 04 में तेजी तो 46 में गिरावट चल रही है। Tata Steel, Tech Mahindra, Jio Financial, NTPC, JSW Steel निफ्टी के टॉप लूजर हैं । वहीं Coal India टॉप गेनर हैं। NSE सेक्टोरल इंडेक्स, ऑटो सेक्टर, मीडिया सेक्टर और IT सेक्टर के शेयर में गिरावट में है।
कल फ्लैट था शेयर बाजार
बीते दिन 27 फरवरी गुरुवार को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। गुरुवार की शाम सेंसेक्स 10 अंकों की तेजी के बाद 74,612 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 02 अंक की गिरावट के बाद 22,545 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। उसके एक दिन पहले भी बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 16 में तेजी तो 13 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी तो 31 में गिरावट दर्ज की गई थी।
शाम से सुबह होते ही 7.5 लाख करोड़ का नुकसान
आज सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों को लगभग 7.5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। गुरुवार शाम जहां BSE पर लिस्टेड कंपनियों का शेयर 393 लाख करोड़ था। जबकि आज सुबह बाजार खुलते ही इसका ओवरऑल मार्केट कैप 385 लाख करोड़ रह गई।