Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

निवेशकों को नहीं पसंद आया इजरायल ईरान के युद्ध में अमेरिका की एंट्री, भारतीय बाजार को लगा लगभग

निवेशकों को नहीं पसंद आया इजरायल ईरान के युद्ध में अमेरिका की एंट्री, भारतीय बाजार को लगा लगभग 2 लाख करोड़ का झटका

निवेशकों को नहीं पसंद आया इजरायल ईरान के युद्ध में अमेरिका की एंट्री भारतीय बाजार को लगा लगभग 2 लाख करोड़ का झटका

Stock Market Updates 23 June 2025: घरेलू बाजार में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज की सुबह शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छी नही रही। पूरा स्टॉक मार्केट लाल रंग में कारोबार कर रहा है। इजरायल और ईरान के युद्ध में अमेरिकन एंट्री की है और ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। जिसके बाद से वैश्विक बाजार में हलचल है। एशियाई बाजार में भी गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। आज सोमवार को सेंसेक्स जहां लगभग 516.11 अंक यानी 0.63 फीसदी गिरावट के बाद करीब 81,892.06 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 137.35 अंक यानी 0.55 फीसदी गिरावट के बाद करीब 24,975.05 अंक पर खुला। 

शेयर मार्केट का ताजा हाल 

सोमवार सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 839.21 अंक यानी 1.021 फीसदी गिरावट के बाद करीब 81,568.96 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 256.15 अंक यानी 1.02 फीसदी गिरने के बाद करीब 24,856.25 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये घटकर 44.75 लाख करोड़ रुपये रह गया।

कौन कौन शेयर में है तेजी?

आज सोमवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 2 शेयर हरे निशान पर हैं और 28 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में से 06 में तेजी और 44 में गिरावट है। निफ्टी में इंफोसिस, एचसीएल टेक, एचयूएल, विप्रो और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। जबकि दूसरी तरफ नेस्ले इंडिया, ओएनजीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्रमुख रूप से बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। 

बीते दिन बाजार में थी तेजी

बीते दिन यानी 20 जून शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार शाम सेंसेक्स 1046 अंक चढ़ने के बाद करीब 82,408 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी में 319 अंक की तेजी रही जिसके बाद 25,112 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 03 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 06 में गिरावट और 44 में तेजी दिख रही थी। 

Related to this topic: