Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

सावन के दूसरे सोमवार को बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

सावन के दूसरे सोमवार को बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

सावन के दूसरे सोमवार को बाजार में फिर लौटी रौनक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

Stock Market Updates 21 July 2025: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार बाजार तेजी में कारोबार कर रहा है। आज सावन के दूसरे सोमवार की सुबह शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। वैश्विक बाजार में भी मिलजुला संकेत है। एशियाई बाजार और अमेरिकी बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। आज सोमवार को सेंसेक्स जहां लगभग 31.50 अंक यानी 0.04 फीसदी तेजी के बाद करीब 81,789.23 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 2.25 अंक यानी 0.01 फीसदी गिरने के बाद करीब 24,966.15 अंक पर खुला। 

शेयर मार्केट का ताजा हाल 

सोमवार की सुबह बाजार में तेजी दिखी। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 273.15 अंक यानी 0.33 फीसदी तेजी के बाद करीब 82,030.88 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 58.65 अंक यानी 0.23 फीसदी बढ़त के बाद करीब 25,027.05 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

इन शेयर में दिख रही है तेजी?

आज सोमवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर हैं और 20 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में से 10 में तेजी और 40 में गिरावट है। बैंक, मेटल, मीडिया को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कामकाज कर रहे है। HDFC Bank, ICICI Bank, Hindalco, Tata Steel, UltraTechCement निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Reliance Industries, IndusInd Bank, Axis Bank, Titan Company and Adani Ports निफ्टी का टॉप लूजर रहा।  

शुक्रवार को बाजार में थी गिरावट 

बीते दिन 18 जुलाई शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार की शाम सेंसेक्स 502 अंक गिरने के बाद करीब 81,758 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी में 143 अंक की गिरावट रही जिसके बाद 24,968 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 17 में तेजी और 33 में गिरावट दिख रही थी। 

Related to this topic: