Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

ग्रीन सिग्नल में खुला शेयर बाजार में , सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी

ग्रीन सिग्नल में खुला शेयर बाजार में , सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी

ग्रीन सिग्नल में खुला शेयर बाजार में  सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी

Stock Market Updates 20 June 2025: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। आज की सुबह शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छी रही, पूरा स्टॉक मार्केट हरे रंग में कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिका में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि एशियाई बाजार में मिलजुला संकेत देखने को मिल रही है। आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 235.14 अंक यानी 0.29 फीसदी तेजी के बाद करीब 81,597.01 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 59.20 अंक यानी 0.24 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,852.45 अंक पर खुला

शेयर मार्केट का ताजा हाल 

शुक्रवार सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 253.81 अंक यानी 0.31 फीसदी तेजी के बाद करीब 81,615.68 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 69.40 अंक यानी 0.28 फीसदी तेजी के बाद करीब 24,862.65 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

कौन कौन शेयर में है तेजी?

आज शुक्रवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 27 हरे निशान पर और 3 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में से 41 में तेजी और 8 में गिरावट है। Tata Motors, Trent, Bajaj Finserv, SBI, Dr Reddy's Labs निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Hero MotoCorp, Bajaj Auto, Bajaj Finance, IndusInd Bank, Apollo Hospitals निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

बीते दिन बाजार में थी गिरावट

बीते दिन यानी 19 जून गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। गुरुवार शाम सेंसेक्स 83 अंक गिरने के बाद करीब 81,362 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी में 19 अंक की गिरावट रही जिसके बाद 24,793 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 08 में तेजी और 22 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी दिख रही थी। 

इस कंपनी के IPO का आज आखिरी दिन

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड नामक कंपनी का IPO 18 जून को ओपन हुआ था। आज इसमें निवेश करने का आखिरी दिन है, इसके बाद कंपनी 25 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होगी। 

Related to this topic: