Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

सोमवार को बाजार में गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

सोमवार को बाजार में गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

सोमवार को बाजार में गिरावट जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

Stock Market Updates 14 July 2025: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार बाजार लाल रंग में कारोबार कर रहा है। आज सावन के सोमवार की सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। वैश्विक बाजार में भी मिलजुला संकेत है। एशियाई बाजार में गिरावट है वहीं, अमेरिकी बाजार भी नीचे आया है। आज सोमवार को सेंसेक्स जहां लगभग 78.09 अंक यानी 0.09 फीसदी गिरने के बाद करीब 82,422.38 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 14.90 अंक यानी 0.06 फीसदी गिरने के बाद करीब 25,134.95 अंक पर खुला। 

शेयर मार्केट का ताजा हाल 

सोमवार की सुबह बाजार में गिरावट दिखी। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 135.40 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरावट के बाद करीब 82,365.07 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 26.65 अंक यानी 0.11 फीसदी गिरने के बाद करीब 25,123.20 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

इन शेयर में दिख रही है तेजी?

आज सोमवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर हैं और 18 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में से 20 में तेजी और 30 में गिरावट है। पावर, ऑयल एंड गैस,पीएसयू बैंक को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में कामकाज कर रहा। आईटी, मीडिया इंडेक्स 0.5 फीसदी की नीचे फिसला। Sun Pharma, SBI Life Insurance, Apollo Hospitals, Power Grid Corp, Titan Company निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Infosys, Tech Mahindra, Bajaj Finance, Bharat Electronics, Tata Motors टॉप लूजर रहा।  

बीते दिन बाजार में थी गिरावट 

बीते दिन 11 जुलाई शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार की शाम सेंसेक्स 690 अंक गिरने के बाद करीब 82,500 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी में 205 अंक की गिरावट रही जिसके बाद 25,250 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 11 में तेजी और 39 में गिरावट दिख रही थी। 

Related to this topic: