Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

शेयर मार्केट की फिर फ्लैट चाल, सेंसेक्स पहुंचा 82,500 के पार, जानिए निफ्टी के हाल

शेयर मार्केट की फिर फ्लैट चाल, सेंसेक्स पहुंचा 82,500 के पार, जानिए निफ्टी के हाल

शेयर मार्केट की फिर फ्लैट चाल सेंसेक्स पहुंचा 82500 के पार जानिए निफ्टी के हाल

Stock Market Updates 11 June 2025: आज 11 जून यानी बुधवार को बाजार में एक बार फिर फ्लैट शुरुआत देखने को मिली। आज यानी बुधवार को शेयर मार्केट ग्रीन सिग्नल की ओर बढ़ता दिख रहा है। वैश्विक स्तर पर भी मार्केट हरे रंग में कारोबार कर रहा है। एशिया और अमेरिका के बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। आज बुधवार को सेंसेक्स जहां लगभग 77.65 अंक यानी 0.09 फीसदी तेजी के बाद करीब 82,473.07 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 20.05 अंक यानी 0.07 फीसदी चढ़ने के बाद करीब 25,120 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बुधवार की सुबह शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग हुई। उसके बाद से बाजार में मामूली तेजी है। खबर लिखने के समय सुबह 10 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्स(BSE Sensex) 123.31 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के बाद करीब 82,515.03 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 42.50 अंक यानी 0.17 फीसदी तेजी के बाद करीब 25,146.75 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

कौन से शेयर में है तेजी?

आज जाने बुधवार की सुबह से अभी तक सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी 22 में मंदी है। बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयर में तेजी है। इसके अलावा OIL में करीब 4% उछाल देखने को मिल रहा है। 

बीते दिन भी फ्लैट था बाजार 

बीते दिन यानी 10 जून मंगलवार को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। मंगलवार शाम सेंसेक्स 53 अंक गिरावट के बाद करीब 82,391 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 1 अंक की गिरावट रही जिसके बाद 25,104 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। 

Related to this topic: