Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

महीने के पहले दिन घरेलू बाजार की फ्लैट चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

महीने के पहले दिन घरेलू बाजार की फ्लैट चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

महीने के पहले दिन घरेलू बाजार की फ्लैट चाल सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

Stock Market Updates 01 July 2025: घरेलू बाजार में आज जुलाई माह के पहले दिन मंगलवार को फ्लैट चाल है। आज सुबह शेयर बाजार खुलने के बाद ग्रीन सिग्नल में कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजार में भी मिलजुला संकेत है। एशियाई बाजार में जहां तेजी है तो वहीं, अमेरिका में बढ़त देखने को मिल रही है। आज मंगलवार को सेंसेक्स जहां लगभग 81.07 अंक यानी 0.10 फीसदी तेजी के बाद करीब 83,687.53 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 20.10 अंक यानी 0.08 फीसदी बढ़त के बाद करीब 25,537.15 अंक पर खुला। 

शेयर मार्केट का ताजा हाल 

मंगलवार की सुबह बाजार तेजी में खुला लेकिन 10 बजे तक शेयर बाजार में तेजी आई। सेंसेक्स(BSE Sensex) 175.25 अंक यानी 0.21 फीसदी तेजी के बाद करीब 83,781.71 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 53.65 अंक यानी 0.21 फीसदी तेजी के बाद करीब 25,570.70 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

किन शेयर में है तेजी

आज मंगलवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर हैं और 13 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में से 25 में तेजी और 25 में गिरावट है। Apollo Hospitals, Asian Paints, Bharat Electronics, Dr Reddy's Labs, HCL Tech निफ्टी का टॉप गेनर हैं। वहीं, Bajaj Auto, Trent, Axis Bank, Titan Company, Bajaj Finserv टॉप लूजर हैं।  

सोमवार को बाजार में थी गिरावट

बीते दिन हफ्ते के 01 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सोमवार शाम सेंसेक्स 452 अंक गिरने के बाद करीब 83,606 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी में 121 अंक की गिरावट रही जिसके बाद 25,517 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट दिख रही थी। 

Related to this topic: