Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

नशे में धुत ASI महेंद्र सिंह बंजारा की शर्मनाक हरकत पर SSP की कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से निलंबि

नशे में धुत ASI महेंद्र सिंह बंजारा की शर्मनाक हरकत पर SSP की कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से निलंबित

नशे में धुत asi महेंद्र सिंह बंजारा की शर्मनाक हरकत पर ssp की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से निलंबित

ASI Mahendra Singh Banjara Suspended : मध्य प्रदेश। ग्वालियर के ASI महेंद्र सिंह बंजारा की शर्मनाक हरकत पर SP धर्मवीर सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। SP धर्मवीर सिंह ने ASI महेंद्र सिंह बंजारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ASI महेंद्र सिंह बंजारा ने नशे की हालत में टिकिट कलेक्टर ऑफिस में पेशाब की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया  पर वायरल हुआ था। इसके बाद SSP धर्मवीर सिंह ने एक्शन लिया।

ये है पूरा मामला

दरअसल, ग्वालियर रेलवे स्टेशन के टिकट कलेक्टर ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल हुए इस वीडियो में ASI महेंद्र सिंह बंजारा ने शराब के नशे में TC ऑफिस में पेशाब की। इस घटना का वीडियो एक रेलवे टिकट कलेक्टर ने बनाया लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिर इस घटना का वीडियो SSP धर्मवीर सिंह तक पहुंचा और उन्होंने ASI महेंद्र सिंह बंजारा को निलंबित कर दिया।

बता दें कि, वीडियो वायरल होने के बाद झांसी मंडल के सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने मामले की शिकायत ग्वालियर एसएसपी और आईजी से की। उन्होंने घटना का वीडियो भी भेजा था। सीनियर डीसीएम की शिकायत के बाद एएसआई महेंद्र सिंह बंजारा को एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सस्पेंड कर दिया है।


Related to this topic: