Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

धरती पर कब लौटेंगे सुनीता विलियम्स- बुच विल्मोर? NASA ने दिया बड़ा अपडेट

धरती पर कब लौटेंगे सुनीता विलियम्स- बुच विल्मोर? NASA ने दिया बड़ा अपडेट

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस मिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो जाएंगे।

धरती पर कब लौटेंगे सुनीता विलियम्स- बुच विल्मोर nasa ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी की घोषणा फिर एक बार कर दी गई है। जिसके मुताबिक करीब 9 महीने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापस आएंगे। एलन मस्क की कंपनी- स्पेसएक्स और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने संयुक्त रूप से रॉकेट फॉल्कन 9 की सफल लॉन्चिंग की, जिसमें क्रू ड्रैगन कैप्सूल से जुड़ी चार सदस्यीय टीम ISS के लिए रवाना हुई। इस मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है।

कब आएंगी सुनीता विलियम्स?

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस मिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो जाएंगे। बताते चलें नासा-स्पेसएक्स क्रू-10 को अमेरिकी समयानुसार 14 मार्च की शाम 7.03 बजे से लॉन्च किया गया। जिसका प्रक्षेपण सफल रहा।

गुरुवार को टल गया था मिशन

बता दें इसके पहले गुरुवार को अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से वापसी टाल दी गई थी, जिसका कारण स्पेसएक्स के रॉकेट में खराबी थी। नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने वाले स्पेसएक्स के फैल्कन 9 रॉकेट में ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ हाइड्रॉलिक सिस्टम में समस्या आ गई थी, जिसके कारण लॉन्चिंग को रद्द कर दिया गया था।

सुनीता विलियम्स क्यों गई थी अंतरिक्ष?

नासा ने 5 जून 2024 को बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया। जिसमें सुनीता, स्पेसक्राफ्ट की पायलट थीं। उनके साथ गए बुच विलमोर इस मिशन के कमांडर थे। दोनों को आठ दिन तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में रुकना था और कुछ स्पेस रिसर्च करने थे। यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। नासा इस तरहवके प्रयोग करके अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजने का प्रयास कर रहा है। 

Related to this topic: