Sonu Sood Wife Sonali Sood Accident : बॉलीवुड के फेमस एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया है। यह एक्सीडेंट मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुआ है। इस हादसे में सोनाली सूद गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का एक्सीडेंट मंगलवार 25 मार्च को मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। एक्टर ने बताया कि, फिलहाल उनकी पत्नी की हालात ठीक है। शुक्र की बात ये है कि सोनाली हादसे में बाल बाल बच गई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सोनाली सूद अपनी बहन और भांजे के साथ मुंबई-पुणे हाईवे पर सफर कर रही थीं। कार उनका भांजा ही चला रहा था। तभी अचानक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में सोनाली सूद की बहन और भांजा भी घायल हुआ है। घायल हुए लोगों का नागपुर के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है, हालांकि अभी घटना को लेकर बहुत जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
गौरतलब है कि, साल 1996 में सोनू सूद ने सोनाली से शादी की थी। सोनाली आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं। सोनू सूद और सोनाली के दो बेटे (अयान और इशांत) हैं। सोनाली ने नागपुर यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है। वह पेशे से एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं।