Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, इलाज के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, इलाज के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार इलाज के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

Sonia Gandhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 15 जून को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पेट में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में रखा गया। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

डॉक्टरों की निगरानी में हुआ इलाज

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी की स्थिति अब पूरी तरह स्थिर है और उनका इलाज अब OPD के तौर पर जारी रहेगा। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों एस. नंदी और अमिताभ यादव ने बताया कि दवाओं के असर से उनकी तबीयत में सुधार हुआ है।


सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उनके बेटे राहुल गांधी उन्हें लेने पहुंचे। अस्पताल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि अब उन्हें नियमित रूप से डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

शिमला में बिगड़ी थी तबीयत

कुछ दिन पहले सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला के छराबड़ा स्थित घर पर छुट्टियां मना रही थीं। वहीं अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें IGMC अस्पताल ले जाया गया था, जहां शुरुआती जांच में ब्लड प्रेशर हल्का बढ़ा हुआ पाया गया था।

पहले भी रह चुकी है अस्पताल में भर्ती


यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को सेहत की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। इससे पहले फरवरी 2024 में भी उन्हें पेट से जुड़ी दिक्कत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी उन्हें गैस्ट्रो विभाग में एक दिन रखा गया था।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी की तबीयत अब नियंत्रण में है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

Related to this topic: