Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

Sonia Gandhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग में रखा गया है। फिलहाल उनकी सेहत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।

शिमला में बिगड़ी थी तबीयत

सोनिया गांधी कुछ दिन पहले अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ छुट्टियां बिताने शिमला आई, जहां वे छराबड़ा स्थित प्रियंका के निजी आवास पर ठहरी। आज अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत IGMC ले जाया गया, जहां उन्हें स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है।


डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से थोड़ा ज्यादा था, लेकिन स्थिति स्थिर बनी रही।

पहले भी भर्ती हो चुकी है

यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को सेहत से जुड़ी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। फरवरी 2024 में भी उन्हें पेट से संबंधित दिक्कतों के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब भी उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में एक दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।


फिलहाल अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है।

Related to this topic: