Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

सोनम और राज कुशवाह 13 दिन न्यायिक हिरासत में; राजा के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

सोनम और राज कुशवाह 13 दिन न्यायिक हिरासत में; राजा के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

सोनम और राज कुशवाह 13 दिन न्यायिक हिरासत में राजा के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या मामले में नया मोड़ आया है। मेघालय की अदालत ने शनिवार, 21 जून को इस केस में आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सत्र न्यायालय में दोनों आरोपियों को पेश किया गया। अदालत में जांच अधिकारी ने न्यायिक हिरासत की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम, 23 मई 2025 को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून पर गए थे, जहां दोनों अचानक लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव एक घाटी से बरामद हुआ।

आरोपियों की गिरफ्तारी


पुलिस ने इस मामले में राज कुशवाह और तीन अन्य लोगों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाह को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। बाद में सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

भाई ने लगाए गंभीर आरोप

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने आरोप लगाया है कि सोनम पुलिस को गुमराह कर रही है। उनका कहना है कि सोनम को बाकी चार आरोपियों के साथ इंदौर लाया जाना चाहिए ताकि पूरी जांच हो सके और सच्चाई सामने आ सके।

पहले भी बढ़ चुकी है हिरासत


इससे पहले 11 जून को पांचों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। बाद में उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय लाया गया। 19 जून को अदालत ने सोनम और राज की हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी थी।

Related to this topic: