Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सम्मानित किया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सम्मानित किया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण के स्थापना दिवस समारोह में किसानों और संस्थानों को जैव विविधता संरक्षण और नवाचार के लिए सम्मानित किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सम्मानित किया

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूसा, दिल्ली में पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (PPV&FRA) के स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ‘प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड’ के तहत देशभर के किसानों और संस्थानों को जैव विविधता संरक्षण, परंपरागत ज्ञान और नवाचार के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में कई फसल किस्में बरसों पुरानी हैं और पोषण के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा इन किस्मों का संरक्षण हमारे मेहनती किसानों ने किया है, इसके लिए उनका अभिनंदन करना चाहिए।


उन्होंने बीज के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बीज हमारा मौलिक अधिकार है और इसके बिना खेती संभव नहीं है। साथ ही नए और पुराने बीज की किस्मों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। शिवराज सिंह ने पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम को साधारण कानून नहीं बताते हुए कहा कि यह कानून किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छोटे किसानों और स्वदेशी ब्रीडर का मनोबल बढ़ाने, नियमों को सरल बनाने और अन्य कानूनों के साथ समन्वय करने पर भी जोर दिया।



कार्यक्रम में देशभर के प्रगतिशील किसानों और संस्थानों को पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें तमिलनाडु के ईश्वरी कॉ.ऑपरेटिव, पश्चिम बंगाल के संथाली कृषक समुदाय, मणिपुर के पी. देवकांता, राजस्थान के महावीर सिंह आर्य, उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश सिंह, हिमाचल प्रदेश के रोशन लाल शर्मा, गुजरात के संदीप ब्रह्म भट्ट, महाराष्ट्र के सुनील महादू कमाड़ी, कर्नाटक के शंकर लंगती और केरल के सीबी जॉर्ज शामिल हैं। कार्यक्रम केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट, PPV&FRA के चेयरमैन डॉ. त्रिलोचन महापात्रा सहित अनेक प्रगतिशील किसान और वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Related to this topic: