Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

लालू यादव को IRCTC केस में झटका, ट्रायल पर रोक से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

लालू यादव को IRCTC केस में झटका, ट्रायल पर रोक से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

लालू यादव को irctc केस में झटका ट्रायल पर रोक से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को IRCTC घोटाला मामले में फिलहाल कोई बड़ी राहत नहीं मिली है. दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है, लेकिन ट्रायल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

5 जनवरी को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने लालू यादव की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। याचिका में लालू यादव ने निचली अदालत के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें उनके, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव सहित 14 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के तहत आरोप तय किए गए थे। हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल ट्रायल पर रोक लगाने से इनकार किया है।

लालू यादव की दलीलें

लालू यादव की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने तर्क दिया कि निचली अदालत ने यांत्रिक रूप से आरोप तय किए हैं और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि IRCTC से जुड़े प्रशासनिक फैसले बोर्ड द्वारा लिए गए थे, न कि रेल मंत्री के कार्यालय से।

IRCTC स्कैम क्या है?

लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे। सीबीआई का आरोप है कि उन्होंने इस दौरान रेलवे के ग्रुप "D" पोस्ट पर नियुक्तियों के बदले अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर ज़मीन-जायदाद ट्रांसफर कर आर्थिक लाभ उठाया। यह मामला तब से कोर्ट में लंबित है और अब हाईकोर्ट में उसकी सुनवाई चल रही है।