Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का महासंयोग आज, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का महासंयोग आज, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का महासंयोग आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

14 मार्च यानी होली के दिन इस साल का पहला ग्रहण लगा था, जो कि चंद्र ग्रहण था अब इसके बाद मार्च में ही साल का दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। आज यानी 29 मार्च को साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। वहीं, इस दिन शनि अपनी राशि कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे। इस सूर्य ग्रहण के दौरान धरती के कुछ इलाकों में कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाएगा। ऐसे में इन शनि गोचर और सूर्य ग्रहण के महासंयोग से कई राशियों को धन लाभ होगा।

कब और कहां लगेगा सूर्य ग्रहण?

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 29 मार्च को शनिवार के दिन लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक 29 मार्च को दोपहर 2:20 पर शुरू होगा और शाम 6:16 पर ग्रहण समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण प्रमुखता बरमूडा ऑस्ट्रिया बेल्जियम उत्तरी ब्राजील जर्मनी फ्रांस हंगरी मोरक्को फिनलैंड और साथ ही रूस स्पेन कनाडा के पूर्वी भाग में और पुर्तगाल और साथ ही स्विट्जरलैंड इंग्लैंड अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा।

मिथुन राशि

सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपको बड़े आर्थिक लाभ हो सकते हैं। पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। शनि गोचर और सूर्य ग्रहण के दौरान कारोबारियों को अचानक धन कमाने के अवसर मिलने की संभावना है।

धनु राशि

शनि गोचर और सूर्य ग्रहण के कारण धनु राशि वालों के भाग्य भी खुल जाएंगे। व्यापारी वर्ग का व्यापार तेजी से बढ़ेंगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। बिज़नेस में अचानक से मन मुताबिक़ लाभ मिलेगा। निवेश करेंगे तो वहां भी लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ होने वाला है। सूर्य ग्रहण और शनि गोचर के इस शुभ संयोग में आपके संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। पूराने निवेश का आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आसानी से मिल जाएगी।