Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

थियेटर में रिलीज हुई सलमान - रश्मिका की सिकंदर, लोगों ने भाईजान की जमकर तारीफ़, फिल्म को बताया

थियेटर में रिलीज हुई सलमान - रश्मिका की सिकंदर, लोगों ने भाईजान की जमकर तारीफ़, फिल्म को बताया Awesome

थियेटर में रिलीज हुई सलमान - रश्मिका की सिकंदर लोगों ने भाईजान की जमकर तारीफ़ फिल्म को बताया awesome

Sikandar First Review: सलमान खान और रश्मिका मंधाना की नई फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रविवार को इसका फर्स्ट शो देखने के लिए थियेटर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन - पहले शो देखने के बाद लोगों ने दिल से फिल्म की तारीफ की। किसी ने कहा कि पैसा वसूल, सीटी बजाने लायक तो किसी ने कहा कि परफेक्ट सलमान खान फिल्म।

सिकंदर फिल्म रिव्यू

एक फैंस ने एक्स में पोस्ट कर लिखा- #सिकंदर फिल्म में मेगास्टार #सलमानखान की एंट्री सीन पर भीड़ पागल हो गई। थिएटर स्टेडियम में तब्दील हो गया..

वहीं, एक फैंस ने कहा फिल्म ओसाम थी, सलमान सर की एक्टिंग भी बढ़िया और और रश्मिका मैम तो है हीं अच्छी...

एक फैंस ने फिल्म को निराशाजनक बताया उसने ट्वीट कर लिखा- "पहला भाग बहुत धीमा है, कहानी के हिसाब से पटकथा ठीक से नहीं लिखी गई है। सलमान खान की मौजूदगी सिर्फ़ एक्शन सीन में अच्छी है, भावनात्मक दृश्य बहुत खराब हैं। कुल मिलाकर फ़िल्म निराशाजनक है, हमारे लिए बहुत बुरा है।"

फिल्म की स्टारकास्ट

बात करें सिकंदर फिल्म की तो इसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। इसमें सलमान खान के साथ पहली बार रश्मिका मंधाना नज़र आई। इनके अलावा शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन, काजल अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

पहले ही हो गई इतने करोड़ की कमाई

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सिकंदर फिल्म ने एडवांस बुकिंग के दौरान ही एक लाख से ज्यादा टिकट बेच दी। इस तरह स्क्रीन पर आने से पहले ही 8.81 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है।

Related to this topic: