Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

लोक भारती की अगुवाई में सड़क पर उतरे संत समाज ने की घटना की भर्त्सना...

लोक भारती की अगुवाई में सड़क पर उतरे संत समाज ने की घटना की भर्त्सना...

वक्ताओं ने एकसुर में भारत सरकार से मांग की कि इस बार पाकिस्तान के विरुद्ध ऐसी निर्णायक कार्रवाई की जाए जिसे उसकी पीढ़ियां याद रखें।

लोक भारती की अगुवाई में सड़क पर उतरे संत समाज ने की घटना की भर्त्सना

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को निरपराध हिन्दुओं के नरसंहार के विरुद्ध लखनऊ के जीपीओ स्थित सरदार पटेल प्रतिमा के नीचे संत समाज और लोक भारती ने विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित संत एवं नागरिक समाज ने पाकिस्तान और उसके पालतू आतंकी गिरोहों द्वारा अंजाम दिए गए कायराना हमले की जमकर भर्त्सना की गई। वक्ताओं ने एकसुर में भारत सरकार से मांग की कि इस बार पाकिस्तान के विरुद्ध ऐसी निर्णायक कार्रवाई की जाए जिसे उसकी पीढ़ियां याद रखें।

वक्ताओं ने सरकार से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को मुक्त कराने और आतंकी गिरोहों के समूल नाश की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि पाकिस्तान में वाकई हिम्मत है तो हमारे बहादुर जवानों का सामना करे, पर जिस तरह पाकिस्तान ने कश्मीर घूमने गए सामान्य नागरिकों को हिंदू होने की शिनाख्त करके मरवाया है वह उसकी कायरता का परिचायक है। कई वक्ताओं ने भारत सरकार से मांग की कि इस बार पाकिस्तान को खंड-खंड करने के पहले हमें रुकना नहीं चाहिए।

 अंत में दो मिनट का मौन रखकर बर्बर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई तथा हिंदू समाज को समस्त मतभेद भुलाते हुए एकजुट रहने का संकल्प दिलाया गया। 

इस विरोध प्रदर्शन में कौशिक चैतन्य जी महाराज, विवेक तांगड़ी, बाबा महादेव, लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ब्रजेन्द्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी, जितेन्द्र प्रताप सिंह, निहंग भजन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, कैप्टन सुभाष ओझा, पंकज सिंह, अखिलेश शुक्ला, प्राची श्रीवास्तव, सोनिया टंडन, सावित्री यादव, रिद्धि किशोर गौड़, शिवशंकर सिंह, आशुतोष अवधवाल, शशि प्रकाश राय एवं राम औतार गुप्ता सहित अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related to this topic: