Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

रूस के कामचटका में आया 8.7 तीव्रता वाला भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी

रूस के कामचटका में आया 8.7 तीव्रता वाला भूकंप, सुनामी की भी चेतावनी जारी

रूस के कामचटका में आया 87 तीव्रता वाला भूकंप सुनामी की भी चेतावनी जारी

रूस के कामचटका में भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप समंदर के नीचे आया है, जिसके बाद सुनामी का खतरा भी मंडरा रहा है। अमेरिका और जापान में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 19.3 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आने की सूचना दी, जिसमें कई लोग घायल हुए। टोक्यो विश्वविद्यालय के भूकंप विज्ञानी शिनिची सकाई ने एनएचके को बताया कि अगर भूकंप का केंद्र उथला हो, तो दूर से आने वाले भूकंप भी जापान में सुनामी ला सकते हैं।

यहां सुनामी की चेतावनी जारी

राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक अलास्का अल्यूशियन द्वीप समूह के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसमें कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन और हवाई सहित पश्चिमी तट के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसके पहले इसी महीने में कैमचटका में पाँच शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिसमें 7.4 तीव्रता वाला भी भूकंप शामिल है।

क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप आने के कई कारण होते हैं, जिसमें से एक पृथ्वी की प्लेट्स का टूटना भी है। दरअसल, पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। ये प्लेट्स अकसर टकराती हैं, जिससे उनके कोने मुड़ जाते हैं। जब दबाव ज्यादा हो जाता है तो प्लेट्स टूटने लगते हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने के लिए रास्ता खोजती हैं जिससे हलचल होती है और भूकंप आता है।

यहां आए हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंप

बात करें दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंप की तो चिली में साल 1960 में 9.5 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसमें करीब 1655 लोग मारे गए थे जबकि 20 लाख लोग बेघर हुए थे। अलास्का में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था। सुमात्रा में 9.1, तोहोकू में 9.1 और साल 1952 में इसी कामचटका 9 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था।

Related to this topic: