Breaking News
  • हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

RSS on Ram Mandir donation case

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को कठोर दंड मिले: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दोषियों को कठोर दंड देने और मंदिर व्यवस्था की कमियां दूर करने की मांग की है।


राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण दोषियों को कठोर दंड मिले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

RSS Statement on Ram Mandir Donation Case |

नई दिल्ली। अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संघ ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मंदिर की व्यवस्था संभाल रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को यह भी याद दिलाया कि हिंदू समाज की स्वाभाविक अपेक्षा है कि व्यवस्था और संचालन की कमियों को जल्द दूर किया जाए।

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार को जारी वीडियो संदेश में कहा कि राम मंदिर के दान पात्रों से जमा राशि की चोरी की घटना से पूरे समाज और करोड़ों राम भक्तों की आस्था एवं श्रद्धा आहत हुई है। उन्होंने कहा कि इस घोर निंदनीय घटना को सामान्य नहीं, बल्कि असाधारण मानकर गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से अपेक्षा है कि व्यवस्था और संचालन में जहां भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। राम मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था और श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहनी चाहिए तथा वर्तमान में बनी भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए।

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल इस दिशा में सभी आवश्यक पहल करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता, सुचारू संचालन और शुद्धता व पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिक वातावरण सुनिश्चित कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिंदू समाज के विश्वास और आस्था को और मजबूत बनाए रखेगा।

उन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज से भी अपील की कि इस कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखें। साथ ही इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी शक्तियों द्वारा हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के किसी भी प्रयास को विफल करें।

संपूर्ण हिंदू समाज की आस्था का केंद्र है राम मंदिर

सरकार्यवाह होसबाले ने कहा कि राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है। इसी कारण यह संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन किया है और उसकी अनुशंसा के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कठोर दंड मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Related to this topic: