Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

रॉबर्ट वाड्रा पर 58 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप, ED ने दायर की चार्जशीट

रॉबर्ट वाड्रा पर 58 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप, ED ने दायर की चार्जशीट

रॉबर्ट वाड्रा पर 58 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप ed ने दायर की चार्जशीट

Robert Vadra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ 58 करोड़ रुपये की अवैध कमाई से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी का आरोप है कि वाड्रा ने गुरुग्राम में जमीन के सौदे से भारी कमाई की और इसका इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने, निवेश करने के साथ अपने कारोबार की कर्ज चुकाने में किया।

ED के अनुसार, वाड्रा ने गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में 3.5 एकड़ जमीन रिश्वत ली थी, जिसके लिए उन्होंने 7.5 करोड़ रुपये दिए। बाद में इस जमीन को DLF कंपनी को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। इस सौदे से हुई कमाई को दो कंपनियों ब्लू ब्रीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (BBTPL) और स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (SLHPL) के जरिए छिपाया गया। ये दोनों कंपनियां वाड्रा के बिजनेस नेटवर्क से जुड़ी है।

ED ने आरोप लगाया है कि यह रकम अपराध से जुड़ी कमाई है, जिसे वाड्रा ने अचल संपत्तियों की खरीद, निवेश और कंपनी के कर्ज चुकाने में इस्तेमाल किया। मामले की जांच में पता चला कि जमीन की खरीद में कई गड़बड़ियां हुई, जिसमें लाइसेंस नियमों की अनदेखी, फाइल में बैकडेटिंग और अधिकारियों पर दबाव डालना शामिल है।

हरियाणा पुलिस ने 1 सितंबर 2018 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। इसमें वाड्रा के साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और साजिश के आरोप लगाए गए थे। ED ने वाड्रा की कई संपत्तियां भी अटैच कर दी है, जिनकी कीमत लगभग 39 करोड़ रुपये है।

जांच में ED ने वाड्रा से दो बार पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, वाड्रा ने कई सवालों का जवाब नहीं दिया और जिम्मेदारी अपने दिवंगत सहयोगियों पर डाल दी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी, जिसमें कोर्ट चार्जशीट पर निर्णय लेगी।

यदि आरोप साबित होते है, तो रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत 3 से 7 साल की जेल हो सकती है और जुर्माने के साथ संपत्तियां जब्त हो सकती है।

Related to this topic: