Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

कटिहार में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत, 8 लोगों की मौत 2 घायल

कटिहार में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत, 8 लोगों की मौत 2 घायल

कटिहार में दर्दनाक हादसा कार और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत 8 लोगों की मौत 2 घायल

बिहार के कटिहार जिले में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई जिसमें 8 लोगों की मौत हुई है जबकि 2 लोगों के घायल होने की खबर है जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसा हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक एक शादी समारोह से कार लौट रही थी। कार जब समेली प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचे ये भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतकों का पहचान किया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली में किसी चीज की बोरियां लोड थी। 

सुपौल निवासी हैं मृतक 

हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। सभी पीड़ित सुपौल निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतकों में

  • टुनटुन कुमार, 
  • ज्योतिष कुमार, 
  • प्रिंस कुमार, 
  • अजय कुमार, 
  • सिक्कू कुमार और तीन युवक शामिल हैं। 

Related to this topic: