Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

हिमस्खलन में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास तेज, ख़ुद CM धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे, पीएम मोदी

हिमस्खलन में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास तेज, ख़ुद CM धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे, पीएम मोदी फ़ोन से ले रहे अपड़ेट

हिमस्खलन में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास तेज ख़ुद cm धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम मोदी फ़ोन से ले रहे अपड़ेट

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है जिसके चलते बीते दिन शुक्रवार को चमोली जिले के बदरीनाथ में सीमांत माणा गांव के पास हिमस्खलन हुआ जिसमें वहां के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 55 मजदूर फँस गए। 24 घंटे से वहां सेना, ITBP, BRO, SDRF और NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अभी तक 47 मजदूरों का रेस्क्यू किया जा चुका है जबकि 8 मज़दूर अभी भी फंसे हुए हैं। वहीं, प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर पहुँच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ख़ुद भी फ़ोन के माध्यम से इस घटना की पूर अपड़ेट ले रहे हैं।

ख़राब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक़्क़त

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने ताजा अपड़ेट दिया है, उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम से छह किलोमीटर आगे हिमस्खलन की घटना हुई जिसमें 55 मजदूर फंसे थे। 47 मजदूरों को बंचा लिया गया है जबकि 8 मज़दूर अभी भी फंसे हुए हैं। फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ख़राब मौसम के चलते इसमें दिक़्क़त आ जाती है। हालांकि सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर भी वहां खड़ा है। अभी तक रेस्क्यू हुए सारे मज़दूर सुरक्षित हैं।

पीएम मोदी ने फोन कर लिया अपड़ेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार CM आवास से चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों से जायजा ले रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि "प्रधानमंत्री ने फ़ोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।"

तीन मजदूर की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक़ बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ भेज दिया गया है, जहां उनका उपचार किया जाएगा। अभी तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है।

Related to this topic: