Breaking News
  • हिमाचल में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे
  • कांग्रेस का आरोप-सरकार ने राहुल की इंस्टाग्राम रील ब्लॉक की, तमिलनाडु CM विजय के साथ बनाई थी
  • राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 46.8°C तापमान: देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार
  • ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिका ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी
  • बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

होम > देश

Ranveer Singh Meets Mohan Bhagwat in Nagpur

'धुरंधर' के हमजा अली मजारी पहुंचे संघ मुख्यालय

रणवीर सिंह नागपुर में संघ मुख्यालय पहुंचे। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की और डॉ. हेडगेवार व गुरुजी गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी।


धुरंधर के हमजा अली मजारी पहुंचे संघ मुख्यालय

डॉ. भागवत से मिले रणवीर, डॉ. हेडगेवार और गुरुजी गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस सफलता के बीच रणवीर सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। रणवीर सिंह इस दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। उनकी इस यात्रा और संघ कार्यालय के चित्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लेकर काफी चर्चा हो रही है।

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से की मुलाकात

रणवीर सिंह शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। वहां से वे सीधे महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे। रणवीर ने वहां लगभग डेढ़ घंटा बिताया। इस दौरान उन्होंने डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की और अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' के बारे में विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान रणवीर ने संघ के कार्यों, सेवा योजनाओं और जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। इसके बाद रणवीर सिंह रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केबी हेडगेवार और सरसंघचालक एमएस गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।





 

Related to this topic: