Breaking News
  • ईरान संघर्ष के बावजूद 17 मार्च को 44 मध्य पूर्व की उड़ानें चलाएगी एयर इंडिया
  • लोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन वापस
  • श्रीलंका फ्यूल संकट: श्रीलंका ने दफ्तरों में चार दिन काम का नियम लागू किया
  • 47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज से 'नंदा देवी' शिप भी भारत लौटा
  • भारत ने काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की निंदा की
  • बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया: कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले
  • धार भोजशाला विवाद पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जज खुद करेंगे मुआयना

होम > देश

Rajya Sabha elections: NDA wins 22 seats, oppositi

राज्यसभा चुनाव 2026: NDA के खाते में 37 में  22 सीटें,  विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान

राज्यसभा चुनाव 2026 के नतीजों में NDA ने 37 में से 22 सीटें जीतीं। विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ। ओडिशा और हरियाणा में क्रॉस वोटिंग से विपक्ष को नुकसान, बिहार की सभी 5 सीटें NDA के खाते मे गई.


राज्यसभा चुनाव 2026 nda के खाते में 37 में  22 सीटें  विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। परिणामों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बढ़त बनाते हुए 22 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि विपक्ष को 15 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में NDA को कुल 10 सीटों का फायदा हुआ है, वहीं विपक्षी दलों को उतना ही नुकसान उठाना पड़ा.चुनाव से पहले इन सीटों में से 12 सीटें NDA के पास थीं, जबकि विपक्ष के पास 25 सीटें थीं। परिणाम आने के बाद उच्च सदन में राजनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण बदलाव देखा जा रहा है।

26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

10 राज्यों की 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। शेष 11 सीटों के लिए बिहार, हरियाणा और ओडिशा में मतदान कराया गया। इन 11 सीटों में से 9 सीटें NDA के खाते में गईं, जबकि विपक्ष को केवल 2 सीटें मिलीं.राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इन राज्यों में क्रॉस वोटिंग और कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने परिणामों को प्रभावित किया।

बिहार में NDA की पांचों सीटों पर जीत

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव हुआ। परिणामों में सभी पांचों सीटें NDA के उम्मीदवारों ने जीत लीं.विपक्षी महागठबंधन के उम्मीदवार आरजेडी के एडी सिंह को हार का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक वोट डालने नहीं पहुंचे। इसके कारण महागठबंधन के उम्मीदवार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया। इस चुनाव में जदयू के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता नितिन नवीन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेन्द्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के शिवेश राम विजयी रहे।

हरियाणा: क्रॉस वोटिंग के बाद एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस को

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान हुआ। परिणाम आधी रात के करीब घोषित किए गए। भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत दर्ज की।मतदान में कुल 90 विधायकों के वोट थे, जिनमें से कुछ वोट अमान्य घोषित किए गए। कांग्रेस के कुछ विधायकों की क्रॉस वोटिंग भी चर्चा का विषय रही। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल बेहद कम अंतर से चुनाव हार गए।

ओडिशा: तीन सीटें भाजपा के खाते में

ओडिशा में चार सीटों के लिए मतदान हुआ। इनमें से तीन सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्दलीय दिलीप रे विजयी रहे।चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) की संत्रुप्ता मिश्रा ने जीत दर्ज की। चुनाव के दौरान भुवनेश्वर में बीजद और भाजपा विधायकों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की की खबरें भी सामने आईं।

राज्यसभा में बदलते समीकरण

इन 37 सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा था, जिसके बाद इन सीटों पर चुनाव कराया गया। ताजा परिणामों के बाद राज्यसभा में NDA की स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हुई है।राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह परिणाम आगामी संसदीय रणनीतियों और विधायी प्रक्रिया पर प्रभाव डाल सकते हैं।

 

Related to this topic: