Breaking News
  • ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदेगा इंडोनेशिया: बातचीत जारी, पहले फिलीपींस ने खरीदा था
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया: संसद फैसला करे
  • राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित: 11 सीटों पर मुकाबला होगा
  • देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू
  • लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश: 50 विपक्षी सांसदों ने पक्ष में वोट किया

होम > देश

Rajya Sabha Election 2026

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित, 11 सीटों पर होगा मुकाबला

राज्यसभा चुनाव से पहले 10 राज्यों की 37 सीटों में से 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। शरद पवार, अभिषेक मनु सिंघवी और रामदास आठवले समेत कई बड़े नेता राज्यसभा पहुंचे। 11 सीटों परअब भी मुकाबला होगा।


राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित 11 सीटों पर होगा मुकाबला

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव से पहले 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए चल रही प्रक्रिया में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इन नेताओं को किसी भी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार का सामना नहीं करना पड़ा, जिसके कारण बिना मतदान के ही उनका राज्यसभा पहुंचना तय हो गया। निर्विरोध चुने गए प्रमुख नेताओं में एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शामिल हैं। कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिससे इन उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन संभव हुआ। हालांकि सभी सीटों पर ऐसा नहीं हुआ है। बिहार, ओडिशा और हरियाणा सहित कुछ राज्यों की कुल 11 सीटों पर चुनाव होना तय है। इन सीटों पर अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में होने के कारण मतदान कराया जाएगा।

NDA और विपक्ष दोनों के उम्मीदवार निर्विरोध

निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवारों में एनडीए और विपक्ष दोनों के नेता शामिल हैं। इनमें से 11 उम्मीदवार एनडीए से जुड़े दलों के हैं, जबकि 14 उम्मीदवार विपक्षी दलों से आते हैं।

महाराष्ट्र से 7 उम्मीदवार निर्विरोध

महाराष्ट्र से सबसे अधिक 7 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें शरद पवार, रामदास आठवले और बीजेपी नेता विनोद तावड़े जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा रामराव वडुकुटे, माया इवनाते, ज्योति वाघमारे और पार्थ पवार भी बिना मुकाबले राज्यसभा पहुंचे हैं।

तमिलनाडु में 6 उम्मीदवार निर्विरोध

तमिलनाडु से कुल 6 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें डीएमके के तिरुची शिवा और जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन, कांग्रेस के एम क्रिस्टोफर तिलक, डीएमडीके के एल के सुदीश, एआईएडीएमके के एम थंबीदुरई और पीएमके के अंबुमणि रामदास शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में TMC का दबदबा

पश्चिम बंगाल की 5 सीटों पर भी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें बीजेपी के राहुल सिन्हा के अलावा तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और कोएल मलिक शामिल हैं।

अन्य राज्यों का हाल

  • असम से तीन उम्मीदवार जोगेन मोहन, तेरोस गोवाला और प्रमोद बोरो निर्विरोध चुने गए हैं। 
  • तेलंगाना से कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी बिना मुकाबले निर्वाचित हुए हैं।
  • छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम का चयन निर्विरोध हुआ है।
  • हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा भी बिना मुकाबले राज्यसभा पहुंचे हैं।

11 सीटों पर होगा चुनाव

वहीं बिहार, ओडिशा और हरियाणा समेत कुछ राज्यों की कुल 11 सीटों पर मुकाबला होगा। इन सीटों पर अतिरिक्त उम्मीदवार होने के कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी और मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related to this topic: