Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

भरतपुर का कासिम निकला पाकिस्तानी एजेंट, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

भरतपुर का कासिम निकला पाकिस्तानी एजेंट, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

भरतपुर का कासिम निकला पाकिस्तानी एजेंट दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

जहां एक तरफ पाकिस्तान के खिलाफ भारत में मोर्चा खोल रखा है। वहीं, दूसरी तरफ लगातार देश में ही पाकिस्तानी एजेंटों का खुलासा हो रहा है। अब राजस्थान के भरतपुर के युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इन दिनों राजधानी दिल्ली में रह रहा था, जहां दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कासिम बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कासिम पाकिस्तान जाकर 3 - 3 महीने रुकता था और इसी दौरान वो ISI से ट्रेनिंग भी लेता था। 

1 साल में दो बार जा चुका है पाकिस्तान

जानकारी के मुताबिक आरोपी कासिम की बुआ पाकिस्तान में रहती हैं। उन्हीं से मिलने के बहाने से वो पिछले साल और इस साल कुल मिलाकर दो बार पाकिस्तान जा चुका है। जहां वो ट्रेनिंग भी लेता था। कासिम का भाई भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था, जो फिलहाल फरार है। 

भरतपुर के निवासी के रूप में हुई आरोपी की पहचान

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते दिन इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक पाकिस्तान जासूस को गिरफ्तार किया है जिसका नाम कासिम है। आरोपी राजस्थान के भरतपुर संभाग के डीग जिले के गंगोरा गांव का रहने वाला है।

आरोपी तक कैसे पहुंचे जांच एजेंसी 

दरअसल, सितंबर 2024 में जांच एजेंसी को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ भारतीय मोबाइल नंबर्स का उपयोग पाकिस्तान खुफिया एजेंट से संपर्क करने के लिए किया जा रहा है। इन नंबर्स से जासूसी की जा रही है और संवेदनशील जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी जा रही है। यही नहीं कुछ सिम कार्ड्स पाकिस्तान भी भेजे जा रहे थे। 

 ज्योति मल्होत्रा केस से क्या है संबंध?

अभी तक के पूछताछ और जांच में ज्योति मल्होत्रा केस से कासिम का कोई भी संबंध नहीं मिला है। फिलहाल जांच एजेंसी आगे की जांच और पूछताछ कर रही है ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके। 

Related to this topic: