Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

10 वीं. पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस राज्य में निकली 50 हज़ार से भी ज्यादा पदों में सरकार

10 वीं. पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस राज्य में निकली 50 हज़ार से भी ज्यादा पदों में सरकारी भर्ती

Rajasthan 4th Grade Vacancy 2025:  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के 53749 पदों पर भर्ती नोटिस निकाला है।

10 वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी इस राज्य में निकली 50 हज़ार से भी ज्यादा पदों में सरकारी भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें 53749 पदों पर भर्ती निकाली गई है। खास बात ये है कि इन पदों के लिए 10वीं. पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं।

पदों की विवरण

बता दें इस भर्ती के मााध्यम से कुल 53749 पद भरे जाएंगे। पहले इसमें 46 हजार 931 पद नॉन टीएसपी और 5522 पद टीएसपी के लिए आरक्षित थे। लेकिन अब नॉन टीएसपी के 640 पद बढ़ाकर 48199 पद कर दिए गए हैं। वहीं, टीएसपी के 5550 पद हो गए हैं यानी इसके 28 पद बढ़े हैं।

कब से शुरू होगा आवेदन?

बताते चलें, राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चयन भर्ती के आवेदन बीते दिन शुक्रवार 21 मार्च 2025 से शुरू हो गए हैं। जिसके लिए आप 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।

क्या होगी आयु सीमा?

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चयन भर्ती के पदों में आवदेन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

राजस्थान की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती हेतु आवदेन करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए। विस्तृत योग्यता जानने के लिए बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट में जा सकते हैं।

लिखित परीक्षा से होगा सेलेक्शन

इन पदों पर लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा 18 से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है। यह कंप्यूटर बेस्ड मोड या टैबलेट बेस्ड या फिर ओएमआर शीट पर होगी।

Related to this topic: