Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

अगले तीन दिनों तक दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानिए देश भर के मौसम का हा

अगले तीन दिनों तक दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानिए देश भर के मौसम का हाल

अगले तीन दिनों तक दिल्ली यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जानिए देश भर के मौसम का हाल

नौतपा का आज दूसरा दिन है, लेकिन इस साल ये बेअसर दिख रहा है। केरल और महाराष्ट्र में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। दिल्ली में भी बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, केरल के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। कर्नाटक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन तक मानसून आगे बढ़ेगा। आइए अब जानते हैं देश भर के मौसम का हाल...

दिल्ली NCR के मौसम का हाल

बीते दो दिनों में दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश हुई, कई जगह जल भराव की स्थिति देखी गई। सड़कें लबालब भरी रही। अब सोमवार को भी मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने का अनुमान लगाया है, इसके लिए चेतावनी भी जारी की है।

समुद्र तटीय इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट

कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गोवा और गोवा, कोंकण जैसे समुद्र तटीय इलाकों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में तेज हवाओं का बवंडर भी आएगा। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भी भयंकर बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के लोगों को मिलेगी राहत

राजस्थान के कई इलाकों में 25, 26 मई को धूल भरी आंधी चली। 27 मई को भीषण गर्मी और गर्म रातों का दौर देखा गया। अब 28 मई से राजस्थान में भी गर्मी कम होने की संभावना है। देश में मानसून के आगमन से राजस्थान के लोगों को राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले जैसे गोरखपुर आदि के मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी जगह-जगह बरसात होने के आसार हैं। IMD की माने तो यूपी में आज यानी सोमवार को आसमान में काले बादल सुबह से ही छाए रहेंगे।

Related to this topic: