Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दिल्ली-NCR से लेकर बिहार-राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, जानिए 10 राज्यों का हाल

दिल्ली-NCR से लेकर बिहार-राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, जानिए 10 राज्यों का हाल

Weather News: भीषण गर्मी के बाद कई राज्यों में मॉनसून ने अभी से दस्तक दे दी है l

दिल्ली-ncr से लेकर बिहार-राजस्थान तक बारिश का अलर्ट जानिए 10 राज्यों का हाल

Weather News: देशभर में गर्मी से जूझ रही जनता को जल्द राहत मिल सकती है, क्योंकि मई के पहले ही हफ्ते में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वी राज्यों तक अलग-अलग तरह के मौसम के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसी तरह, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में भी मॉनसून की दस्तक

राजस्थान में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि पूर्वी राजस्थान में पारा अब भी 42 डिग्री से ऊपर जा सकता है। वहीं हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की बारिश हो सकती है।

बिहार- झारखंड में भी अलर्ट ज़ारी 

बिहार और झारखंड के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भी बूंदाबांदी की संभावना है।

मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश के जबलपुर और सागर में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन भोपाल और इंदौर जैसे इलाकों में गर्मी का असर बना रहेगा। तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है।

दक्षिण भारत के महाराष्ट्र में विदर्भ और मराठवाडा क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मुंबई और पुणे जैसे शहरों में मौसम सूखा और गर्म बना रहेगा। अकोला जैसे इलाके में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।


Related to this topic: