Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की दी जानकारी

पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की दी जानकारी

पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की दी जानकारी

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई हालिया मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। यह बातचीत अलास्का शिखर सम्मेलन के तीन दिन बाद हुई, जहां यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इस बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, "मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बैठक की जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है और इस दिशा में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं भविष्य में भी हमारे बीच निरंतर संवाद के लिए तत्पर हूं।"

सूत्रों के अनुसार, पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए चल रही कूटनीतिक कोशिशों के बारे में भी बताया। भारत ने इस मुद्दे पर हमेशा शांति और बातचीत के रास्ते पर जोर दिया है। यह बातचीत दोनों नेताओं के बीच मजबूत राजनयिक रिश्तों को दर्शाती है।