Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

पंजाब का यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव से जुड़े होने की आशंका

पंजाब का यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव से जुड़े होने की आशंका

पंजाब का यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव से जुड़े होने की आशंका

पंजाब। ज्योति मल्होत्रा ​​के साथ ‘करीबी संपर्क’ रखने वाले पंजाब के यूट्यूबर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब के रूपनगर के यूट्यूबर जसबीर सिंह को मंगलवार को मोहाली में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोहाली के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

जसबीर सिंह, जो ‘जान महल’ नामक यूट्यूब चैनल चलाता है। वह महलान गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, सिंह पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (PIO) शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा से जुड़ा हुआ है, जो एक आतंकवाद समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। सिंह ने कथित तौर पर हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश, जो एक निष्कासित पाकिस्तानी उच्चायोग अधिकारी है, के साथ भी निकट संपर्क बनाए रखा था।

पुलिस ने कहा कि, जांच से पता चला है कि, सिंह दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। पुलिस ने बताया कि वह तीन मौकों (2020, 2021, 2024) पर पाकिस्तान गया था और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाकिस्तान के कई नंबर थे, जिनकी अब विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।

ज्योति मल्होत्रा ​​की गिरफ्तारी के बाद, सिंह ने कथित तौर पर पहचान से बचने के लिए पीआईओ के साथ अपने कॉन्टैक्ट के सभी निशान मिटाने का प्रयास किया था। पुलिस ने बताया कि एसएसओसी, मोहाली में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और व्यापक जासूसी-आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और सभी सहयोगियों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है।