punjab Former Deputy CM Sukhbir badal attacked

Crime News: पंजाब के पू्र्व डप्टी CM सुखबीर बादल नांदेड़ में जानलेवा हमला; कृपाण से वार से घायल, आरोपी अरेस्ट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से जान से हमला हुआ। हमले में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Crime News: पंजाब के पू्र्व डप्टी CM सुखबीर बादल नांदेड़ में जानलेवा हमला; कृपाण से वार से घायल, आरोपी अरेस्ट

Sukhbir Singh Badal Attacked News

नांदेड़। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। हमला महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुआ है। गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई इस घटना में उनके हाथ में चोट लगी है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक निहंग ने कृपाण से उन पर वार किया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को पकड़ लिया।

दरअसल, घटना उस समय हुई जब सुखबीर बादल गुरुद्वारा साहिब में दर्शन के लिए पहुंचे ते। उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। हमले के दौरान एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हमले की वजह और आरोपी के मकसद का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ रही है।

गुरुद्वारा के बाहर अचानक हुआ हमला

 सुखबीर बादल जैसे ही वाहन से उतरकर गुरुद्वारा साहिद की ओर बढ़े तभी आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना में मौके पर हड़कंप मच गया। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से स्थिति को संभाल लिया। शुरुआती रिपोर्टों में हमलावर की पहचान निहंग के तौर पर बताई गई है। वहीं, हमला करते ही सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को तत्परता से काबू कर लिया। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और  कड़ी कर दी गई।

बादल को ले अस्पताल ले जाया गया

हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट आई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा दल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। फिलहाल सामने आई जानकारी चोट तक सीमित है और उनकी विस्तृत स्थिति को लेकर आगे की मेडिकल जानकारी का इंतजार है। एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने की बात भी रिपोर्टों में सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

हमले के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब जांच का फोकस हमलावर की पहचान के साथ उनके मकसद और घटना की पूरी परिस्थितियों पर है। पुलिस  यह भी देख रही है कि आरोपी वहां किस तरह पहुंचा और सुरक्षा घेरे के करीब कैसे आया। घटना के बाद गुरुद्वारा और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई ङै।

दो साल पहले भी हमले का प्रयास हुआ था

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब पूर्व डिप्टी सीएम पर हमला हुआ हो। सुखबीर सिंह बादल पर इससे पहले दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर के बाहर भी हमला करने की कोशिश हुई थी। उस घटना में नारायण सिंह चौरा ने उन पर गोली चलाने का प्रयास किया था। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया था। इससे सुखबीर बादल सुरक्षित बच गए थे। नांदेड़ की घटना ने उस पुराने हमले की याद फिर ताजा कर दी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026