Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

फिरोजपुर में घर पर गिरा ड्रोन, तीन जख्मी, आर्मी कैंप पर भी हमला

फिरोजपुर में घर पर गिरा ड्रोन, तीन जख्मी, आर्मी कैंप पर भी हमला

फिरोजपुर में घर पर गिरा ड्रोन तीन जख्मी आर्मी कैंप पर भी हमला

Drone fell on a house in Ferozepur : फिरोजपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान ने पंजाब के कई शहरों पर ड्रोन मिसाइलों से हमला किया। कई हमलों को एंटी डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया गया। वहीं एक ड्रोन फिरोजपुर के खाई फ़ेमे गांव में ड्रोन हमले से एक घर पर हमला किया गया है। हालांकि, हादसे में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, फिरोजपुर में ड्रोन से 25 धमाके हुए, जिनमें तीन मिसाइलें ध्वस्त की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर के गांव खाई फेमिकी में एक साथ ड्रोन हमले हुए हैं। पाकिस्तानी ड्रोन की चपेट में एक घर आया है। गांव में हुए ड्रोन हमले में तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं। इसके बाद घर में आग लग गई है।

बताया जा रहा है कि ड्रोन हमले के दौरान घर पर लाइट जल रही थी। घायलों को इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

वहीं, अमृतसर के छेहरटा इलाके में ड्रोन गिराने की सूचना है। हालांकि, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। करतारपुर काॅरिडोर के पास और होशियारपुर में आर्मी कैंप के पास भी ब्लास्ट हुआ। गुरदासपुर में भी ड्रोन मिसाइल से हमला किया गया। पठानकोट एयरबेस के पास भी रात को सायरन बजते रहे। इसके अलावा फाजिल्का में भी धमाकों की सूचना है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

यहाँ देखिये वीडियो 

Related to this topic: